एक बार फिर दर्शकों को हंसाने लौट रही ‘प्रफुल्ल’ और ‘हंसा’ की जोड़ी, Khichdi 2 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

admin

दिल्ली (एकता): वैसे तो काफी कॉमेडी शो, सीरियल लोगों की पसंद होते हैं। लेकिन कुछ सीरियल ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर कई लोगों का मन कभी भी उदास नहीं होता। ऐसे शो को देखकर मन खुश होता है। ऐसा ही दर्शकों का पसंदीदा  मशहूर टीवी सीरियल ‘खिचड़ी’ एक बार फिर से सबका मनोरंजन करने लौट रहा है। बता दें कि Khichdi में ‘प्रफुल्ल’ और ‘हंसा’ की जोड़ी को काफी लोगों ने पसंद किया था। हाल ही में Khichdi 2 की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार 2010 में आई फिल्म अब 13 साल बाद फिल्म खिचड़ी 2 आ रही है।

 

 

इस फिल्म के साथ प्रफुल की हंसा फिर लोगों को हंसाएगी। इस फिल्म में नए सितारे भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि ‘खिचड़ी’ एकमात्र भारतीय सिटकॉम है जो एक फिल्म, वेब सीरीज के रूप में विकसित हुई है। इतना ही नहीं अब इसका एक एडवेंचर कॉमेडी सीक्वल होगा। इस फिल्म में फराह खान और कीर्ति कुल्हारी जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं। जिन्हें देखकर दर्शक काफी खुश होंगे।

 

इस दिन रिलीज होगी डेट

बता दें कि ‘खिचड़ी 2’ इसी साल दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आतिश ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। इस बार दिवाली पर बाजरों, घरों के साथ-साथ सिनेमाघरों में भी रौनक लगेगी। आप भी इस फिल्म को देखने जरूर जाना।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *