OMG 2 की एक्ट्रेस Yami Gautam ने बेहद शानदार अंदाज में की Gadar 2 के लिए Sunny Deol की तारीफ

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की मशहूर यामी गौतम खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। वह अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अपने ग्लैमरस लुक से दर्शकों के दिलों पर छाई रहती है। उन्होंने कई हिट फिल्में की हैं। हाल ही में अभिनेत्री OMG 2 फिल्म में लीड रोल में नजर आ रही है। लोग इस फिल्म को काफी पसंद भी कर रहे हैं। इसके साथ ही सिनेमाघरों पर Gadar 2 भी रिलीज हुई है। जिसका क्रेज फैंस में काफी छाया हुआ था।

मीडिया सूत्रों के अनुसार यामी गौतम का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें अभिनेत्री ने बेहद शानदार अंदाज में अपने फेवरेट एक्टर सनी देओल की Gadar 2 के लिए तारीफ की। दरअसल वह पोस्टर में तारा सिंह का हैंडपंप उखाड़ती दिख रही है। वह गदर 2 के कटआउट के आगे खड़ी होकर एक्सप्रेशन दे रही हैं। यामी गौतम ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- सबसे प्यारे एक्टर सनी सर और गदर 2 की पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।

उम्मीद करती हूं हमारी ऑडियन्स को दोनों फिल्में ओएमजी 2 और गदर 2 को बेहद पसंद आएंगी। दोनों ही फिल्मों की अपनी अलग ऑडियन्स है, काफी दर्शक इसे देखना पसंद कर रहे हैं। वहीं अगर बात ओएमजी 2 की करें तो इसे अमित राय ने डायरेक्ट किया है। खास बात यह है कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी चल रही थी। यह फिल्म काफई आगे चल रही हैं।

इसके रिव्यू भी काफी अच्छे आ रहे हैं। उम्मीद है कि इसका कलेक्शन बढ़ सकता है। गौरतलब है कि यामी गौतम ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 की बॉलीवुड फिल्म ‘विक्की डोनर’ में ‘आशिमा रॉय’ के किरदार से की थी। जो कि उनके फैंस को भी पसंद आई थी। इसके साथ ही उन्होंने एक फेयर एंड लवली का एक एडवरटाइजमेंट भी दिया था। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार हिट फिल्में दी हैं। हर फिल्म में उन्होंने अलग रोल अदा किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *