दिल्ली (एकता): राजधानी दिल्ली में 27 जगहों पर दमकल विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। बता दें कि 8 से 10 सितंबर को जी-20 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। विदेशी मेहमानों के आने के चलते डीएफएस विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली के हर इलाकों में मेहमानों के रुकने और मीटिंगों के लिए 27 जगहों को चुना गया है। सभी जगहों पर फायर सेफ्टी इंतजामों की जांच के लिए कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। हर स्थल पर विभाग कम से कम एक या उससे ज्यादा गाड़ियों को तैनात करेगा। इतना ही नहीं वह किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगा। लगभग 400 जवान तैनात रहेंगे। इन सभी को फायर की एनओसी भी जारी की गई है।