Independence Day से पहले ही दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर इन सुविधाओं पर लगी रोक, उड़ानें भी रहेंगी बंद

admin

दिल्ली (एकता): Independence Day को लेकर पूरे देश में तैयारियां चल रही हैं। इसी के चलते कई सुविधाओं पर रोक लगाई गई है। दरअसल स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए रेलवे ने पार्सल सुविधा पर पाबंदी लगाई गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार 12 से 15 अगस्त तक कोई भी स्टेशनों पर पार्सल की बुकिंग नहीं होगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर भी उड़ानों पर रोक लगाई गई है। उन्हें 15 अगस्त सुबह और शाम को न तो उतरने की इजाजत होगी और न ही उड़ान भरने की।

जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के लिए रजिस्टर्ड न्यूज पेपर व किताबों को छोड़कर सभी प्रकार के पार्सलों पर रोक है। जो यात्री सफर कर रहें हैं उन्हें अपना सामान कोच में ले जाना पड़ेगा। उनका सामान पार्सल में बुक नहीं होगा।

यह नोटिस टू एयरमैन (नोटम) ने जारी किया है। वहीं दूसरी ओर यह नियम भारतीय वायुसेना, सीमा सुरक्षा बल पर लागू नहीं होगा। किसी राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ उड़ान भरने वाले सरकारी विमानों और हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की मंजूरी दी जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *