सिरदर्द की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 Foods, दवाई को कह देंगे आप Bye Bye

admin

दिल्ली (एकता): आमतौर पर लोगों की सिर दर्द की समस्या आम हो गई है। रोज किसी एक समय पर होने वाले सिरदर्द के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं. लेकिन स्ट्रेस एक सबसे आम कारण है। कई बार जब आप ऑफिस या कहीं पर भी होते हैं तो आपका किसी कारण से सिर दर्द होता है तो आपका सारा दिन खराब जाता है। आप कोई भी काम सही ढंग से नहीं कर पाते। जिसके चलते कई लोग दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन कई बार लोगों का सिर दर्द इससे भी नहीं जाता। ऊपक से आपकी सेहत को इससे नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन आज हम आपको सिर दर्द से छुटकारा पाने के कई नुस्खे नहीं बल्कि फूड्स के बारे में बताएंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार आपको सिर्फ अपनी डाइट में कुछ चीज़ें शामिल करनी होगी। जिसे खाने से आपको सिर दर्द से आराम मिलेगा। आइए जानिए कौन से इस समय में फूड्स खाने चाहिए:-

 

सेब खाने से आपका सिर दर्द कम होगा। क्योंकि इसमें आयरन फाइबर होता है और आप विटामिन सी युक्त फल या सब्जी भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप खुबानी, एवोकाडो, रास्पबेरी, खरबूज और तरबूज भी खा सकते हैं।

दही या छाछ के सेवन से भी आपको इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। दही में कैल्शियम और राइबोफ्लेविन पाया जाता है यह दोनों ही आपकी इस समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित होंगे।

नारियल पानी से भी आपका सिर दर्द  दूर हो सकता है। क्योंकि नारियल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे पोटैशियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी के सेवन से शरीर हाइड्रेट होता है।

पत्तेदार सब्जी से भी आपका सिर दर्द गायब हो सकता है। आपको अपनी डाइट में पत्तेदार हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। आप पालक के अलावा कोलार्ड ग्रीन्स, शलजम साग, ब्रोकली खाएं।

अदरक भी आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक है। इसके सेवन से भी सिर दर्द में आराम मिलता है। आप इसकी चाय पी सकते हैं। इससे सिर में मौजूद ब्लड वेसल की सूजन कम होगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *