दिल्ली (एकता): दिल्ली एम्स में मरीज-तीमारदारों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। बता दें कि राजधानी में मेट्रो फीडर बसें चलने से हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार एम्स के पास दो मेट्रो स्टेशन हैं। अगर इन स्टेशनों के पास से मेट्रो फीडर बस चलती हैं तो हजारों लोगों को फायदा होगा। बता दें कि अस्पताल में हर रोज, तीमारदार और अधिकारी आते हैं। जो कि मेट्रो से आते हैं।
ऐसे में इस सुविधा को बढ़ाना चाहिए। बताया जाता है कि यहां यलो लाइन पर एम्स और पिंक लाइन पर साउथ एक्सटेंशन स्टेशन हैं। कनेक्टिविटी न होने से ज्यादातर लोगों को पैदल चलना पड़ता है। जिसके चलते अब उन्हें यह सुविधा दी गई है।