साउथ सुपरस्टार Rajinikanth की फिल्म ‘जेलर’ देखने के लिए इन शहरों में हुई छुट्टी, फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार

admin

दिल्ली (एकता): साउथ सुपरस्टार Rajinikanth इंडस्ट्री के सबसे फेमस अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी पहचान बनाई हुई है। साउथ में उनकी काफी फैन-फॉलोइंग है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘जेलर’ रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म मोस्ट अवेटेड एक्शन से भरपूर है। यह फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार रजनीकांत की फिल्म का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। खास बात यह है कि चेन्नई और बेंगलुरू के दफ्तरों ने अपने कर्मचारियों को एक तोहफा दिया है। कई ऑफिसों ने फिल्म के लिए 10 अगस्त को छुट्टी दी है। बता दें कि रजनीकांत ने 2 साल बाद पर्दे पर धमाकेदार एंट्री की है। थलाईवा की इस एक्शन फिल्म के लिए छुट्टी का ऐलान किया गया है। अभिनेता फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर फिल्म जेलर की रिलीज के दिन छुट्टी का ऐलान किया गया है।

स्टाफ को फिल्म के फ्री टिकट भी दिए जाएंगे। कुछ कंपनियों के नोटिस वायरल हो रहे हैं। जिसमें कहा गया है कि एचआर के पास छुट्टियों की एप्लीकेशन से बचने के लिए छुट्टी दी जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि कंपनी की तरफ से नहीं हुई। बता दें कि कई जगह पर फिल्म के लिए फ्री टिकट भी दिए जा रहे हैं। बता दें कि ‘जेलर’ 169वीं फिल्म हैं। इसी वजह से फिल्म को पहले थलाइवा 169 नाम दिया गया था। बाद में इसका नाम बदलकर यह रखा गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *