दिल्ली (एकता): दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला यात्रियों को खास सुविधा दी गई है। बता दें कि एयरपोर्ट पर 12 तरह के उत्पादों वाली स्त्री स्वच्छता वेंडिंग मशीनें लगाई हैं। इस मशीन की एक खासियत भी है कि यह महिलाएं स्वच्छता संबंधी जरूरतों को पूरा करेगी।
मीडिया सूत्रों के अनुसार यह मशीन टर्मिनल-3 पर लगी है। जल्द ही उसे हर टर्मिनल पर शिफ्ट किया जाएगा। ताकि हर महिला यात्री इसका लुत्फ उठा सके। बताया जा रहा है कि इस मशीन से महिलाएं टैम्पोन, सेनेटरी पैड, टॉयलेट सीट कवर, इंटिमेट वाइप्स सहित कई सैनिटरी उत्पाद खरीद सकेंगी। ताकि उन्हें बाहर न जाना पड़े। इससे महिला यात्रियों का समय भी बच जाएगा।

खास बात यह है कि महिला शौचालय के सामने ही यह वेंडिंग मशीन लगाई गई है। ताकि उन्हें कहीं और जाकर परेशानी न झेलनी पड़े। इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर सभी टर्मिनलों पर बेबी चेंजिंग रूम, फीडिंग रूम और गर्भवती महिलाओं के लिए बैटरी कार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।