Urfi Javed ने इस अंदाज में की Bigg Boss OTT 2 हाउस में एंट्री, ऐसा था कंटेस्टेंट्स का रिएक्शन

admin

दिल्ली (एकता): सलमान खान का शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जबरदस्त चल रहा है। हर किसी की इसके ग्रैंड फिनाले पर नजर टिकी हुई है। इस बार घर के अंदर खूब ड्रामा, रोमांस और मसालेदार कंटेट देखने को मिला। हाल ही में अपने अजब-गजब फैशन से मशहूर Urfi Javed ने जब ‘बिग बॉस ओटीटी’ में एंट्री की तो उसने स्क्रू से बनी ड्रेस पहन सभी कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार उर्फी बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की कंटेस्टेंट रही है। बता दें कि मशहूर उर्फी का सभी कंटेस्टेंट्स ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार पूजा भट्ट ने उर्फी को Legend कह कर बुलाया। कई कंटेस्टेंट्स ने उसका गले लगाकर स्वागत किया। इसी बीच फेमस कंटेस्टेंट एल्विश यादव के साथ उसने मजाक किया। जब उर्फी बिग बॉस ओटीटी 2 के घर पहुंची तो उसने कहा , “मुझे लगता है कि बिग बॉस मुझसे इंस्पायर हुए! उसी तरह जैसे मैं अपनी शानदार ड्रेसेस बनाती हूं।” इस शो में उसने स्क्रूसहित कई रिसाइकिल्ड चीजों से बनी ड्रेस पहनी थी। जो कि सभी को अच्छी लगती थी। बता दें कि इस शो का फिनाले 13 या 14 अगस्त को हो सकता है। इस घड़ी का सबको इंतजार है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

 

एल्विश यादव के लिए बनाएंगे सलवार सूट

जब एल्विश यादव के पास जाकर उर्फी जावेद पूछती है कि वह उनके लिए कौन सा आउटफिट डिजाइन करना चाहेंगे तो एल्विश ने कहा कि “मैं बनाऊंगा, सूट सलवार”। एल्विश कहते हैं कि वह ग्रीन कलर का सलवार सूट डिजाइन करेंगे। इतना ही नहीं वह फिनाले एपिसोड के दौरान इस सूट को पहनने का वादा भी करती है। गौरतलब है कि उर्फी ने शो के पहले सीज़न से अपने एलिमिनेशन के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा, ‘जब मैं पिछले सीजन के पहले हफ्ते में घर से बाहर हो गई थी तो मैं बहुत रोई थी, जैसे कि मेरी जिंदगी खत्म हो गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *