दिल्ली (एकता): पेपरफ्राई के सीईओ Ambareesh Murty का 51 साल की उम्र में नि+धन होने से हर कोई शोक में है। बता दें कि लोगों ने जैसे ही उनके नि#धन की खबर सुनी तो उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धां#जलि दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार उनका नि@धन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। बता दें कि उनकी खबर की पुष्टि कंपनी के सहसंस्थापक आशीष शाह ने की। खास बात यह है कि पेपरफ्राई की स्थापना से पहले, अंबरीश ने भारत, फिलीपींस और मलेशिया में ईबे के लिए कंट्री मैनेजर का पद संभाला था। इसके बाद अंबरीश मूर्ति ने 2012 में ऑनलाइन फर्नीचर और घरेलू सामान बेचने के उद्यम की स्थापना की थी।
सीईओ अंबरीश मूर्ति के नि$धन की सूचना उनके साथी आशीष शाह ने मंगलवार को एक ट्वीट में दी। उन्होंने लिखा, “यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि मेरे दोस्त, गुरु, भाई, आत्मीय साथी अंबरीश मूर्ति अब नहीं रहे। इसके बाद लोगों ने ट्विटर पर श्रद्धां@जलि देते हुए कई पोस्ट किए। एक यूजर ने कहा, “कार्डियक अरेस्ट के चलते अंबरीश मूर्ति के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। 6 साल बाद उन्होंने जून 2011 में आशीष शाह के साथ पेपरफ्राई की सह-स्थापना की।