दिल्ली (एकता): बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez को दिल्ली की एक कोर्ट ने उन्हें 200 करोड़ ठ+गी मामले में बड़ी राहत दी है। बता दें कि अभिनेत्री (37 ) को विदेश यात्रा की अनुमति मिली है। मीडिया सूत्रों केे अनुसार उनको अमेरिका में काम करने के लिए इजाजत दे दी है।
बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस ने आवेदन में 10 से 20 अगस्त तक Professional सेवाओं में शामिल होने के लिए विदेशी यात्रा की इजाजत मांगी थी। वहीं दूसरी ओर यात्रा की अनुमति देते समय कोर्ट ने वीजा के संबंध में ईडी के वकील द्वारा रखी गई दलीलों को खारिज किया। इसके साथ ही जैकलीन को एक करोड़ रुपए की सावधि जमा रसीद (एफडीआर) जमा करने की सूचना जारी की है। वह इस यात्रा के दौरान यहां रहेगी वहां का पूरा नाम पता देना होगा।