BPSC Teacher Recruitment: 1.70 लाख शिक्षकों के पद पर इस तारीख को जारी होंगे एडमिट कार्ड

admin

बिहार (एकता): शिक्षक की नौकरी करने के लिए बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ समय पहले बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने भर्तियां निकाली थी। बता दें कि 1.70 लाख से ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के जरिए से होगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस भर्ती के लिए परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी 10 अगस्त के दिन जारी किए जाएंगे। हालांकि 20 अगस्त तक उम्मीदवार इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए करीब 1,70,461 पद भरे जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ परीक्षा के लिए तारीखें निकाली गई है। बीपीएससी स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट परीक्षा 2023 24 से 26 अगस्त 2023 के बीच ली जाएगी। इस बार परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे और दूसरी दोपहर 3.30 बजे होगी। वहीं उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट से आसानी से एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं।

जानिए कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जब आप जाएंगे तो आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलते ही आपको अपने लॉगिन डिटेल्स फिल करने होंगे। साथ ही आपको इसे सबमिट करना होगा।
  • आपको अपना एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • यहां से इसे आप चेक करके डाउनलोड कर लें। आप चाहे तो इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *