राहुल गांधी की सदस्यता बहाल, दिल्ली में लगा हरियाणा के नेताओं का जमावड़ा

admin

दिल्ली (एकता): कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता बहाल हो गई है। जिसके चलते दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार को हरियाण कांग्रेस के नेताओं का कांग्रेस मुख्यालय पहुंचना शुरू हुआ। बता दें कि किरण चौधरी, श्रुति चौधरी और सुरेश गुप्ता दिल्ली पहुंचे। वहीं दूसरी ओर आज सदस्यता बहाल होने के बाद संसद के अंदर विपक्षी दलों ने मिठाई बांटी।

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी जैसे ही संसद भवन के परिसर में अपनी गाड़ी से नीचे उतरे, वहां मौजूद उनकी पार्टी और कुछ अन्य सहयोगी दलों के सांसदों ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्‍यता लगभग 4 महीने बाद बहाल हुई हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *