ग्लैमर क्वीन Hina Khan का गांव पहुंचकर दिखा देसी अंदाज, पहली बार चूल्हे पर बनाई रोटी, Video Viral

admin

दिल्ली (एकता): बिग बॉस फेम व टीवी सीरियल की मशहूर अभिनेत्री Hina Khan अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। बता दें कि उन्हें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से काफी पहचान मिली। आज उनके लाखों फैंस हैं। हाल ही में ग्लैमर क्वीन का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। जिसमें हिना खान गांव में रोटी बनाती नजर आ रही है। वह गांव में काफी मस्ती करती भी दिख रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार फैशन आइकन इस वीडियो में पहली बार चूल्हे पर रोटी बनाती नजर आ रही है। हमेशा ग्लैमर दिखने वाली अभिनेत्री का इस बार फैंस ने देसी अंदाज देखा जो उन्हें खूब पसंद आ रहा है।

उन्होंने पंजाबी स्टाइल सूट पहना हुआ है। वह सूट पहनकर चूल्हे पर गोल रोटी बनाती नजर आ रही हैं। फैंस उनकी सादगी पर दिल हार बैठे हैं। वह गोल रोटी बनाती हुई काफी एक्साइेड नजर आई। इसके अलावा वह गुलेल चलाती भी नजर आई। हिना खान ने कैप्शन में लिखा- ‘मैंने पहली बार गांव के चूल्हे पर गोल रोटी बनाई। गुलेल से मार्बल भी उड़ाए। फैंस उनके वीडियो को पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कितनी खूबसूरत है।” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “बहुत ही क्यूट।” कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो एक्ट्रेस को पंजाबी स्टाइल में देखना चाहते हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

गौरतलब है कि हिना खान ने अपने करियर में सीरियल के अलावा कई शोज भी किए। वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री इन दिनों अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि बिग बॉस के घर में जब हिना खान की एंट्री हुई थी तो उन्होंने अपने फैशन स्टेटेमेंट से खूब लाइमलाइट बटोरी। इस शो के बाद उन्होंने ग्लैमरस डीवा का टैग भी अपने नाम किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *