Dark Circles Removal Tips: बादाम का तेल चुटकियों में गायब करेगा आंखों के काले घेरे

admin

दिल्ली (एकता): आंखें हमारे चेहरे का सबसे नाजुक Part है, इसलिए हमें इसका खास ध्यान रखना चाहिए। कई लोगों की आंखों के नीचे काले घेरे होने से हर कोई टेंशन में आ जाता है। ये समस्या कई कारणों से भी हो सकती है। जैसे लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर काम करना, पूरी नींद ना ले पाना ऐसे कई और कारण हैं। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, हम आपको आंखों के काले घेरे को गायब करने के आसान हेल्थ टिप्स देंगे। जिससे आप इससे छुटकारा पा सकती हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार बादाम के तेल का सेवन करने से आपके DARK CIRCLE गायब हो जाएंगे। वैसे तो बादाम का तेल बालों और स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। यह मॉइस्चराइजर का भी काम करता है। इससे आपके बाल और स्किन निखर कर बाहर आती है। खास बात यह है कि बादाम का तेल आंखों के लिए लाभदायक है। अगर हम आंखों के आस-पास काले घेरों पर इसको लगाएंगे तो जल्द ही काले घेरों से छुटकारा पा सकते हैं। बादाम के तेल में विटमिन-A,विटमिन- E और विटमिन-D मौजूद होते हैं।


चेहरे पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं बादाम का तेल  

बादाम के तेल से हमारा चेहरा चमकने लगता है। रात में सोने से पहले चेहरे को इससे साफ करना चाहिए। साथ ही 2 या 3 बूंद लेकर आंखों के चारों तरफ लगाएं। सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।


चेहरे पर बादाम और शहद पैक बनाकर लगाएं

अगर आप अपने चेहरे पर ग्लो रखना चाहती हैं तो आपको बादाम और शहद का पैक बनाकर लगाना चाहिए। इससे आपको चेहरे पर काफी निखार आएगा और आपकी स्किन हेल्दी भी बनेगी। आप इसका इस्तेमाल रात में सोने के समय कर सकती हैं और सुबह पानी से चेहरा धो लें।

 

गुलाब जल और बादाम के तेल से करें मॉइस्चराइजर 

आपको अपने काले घेरे छिपाने के लिए गुलाब जल और बादाम के तेल से मॉइस्चराइजर करना चाहिए। इससे आपकी त्वचा को भी आराम मिलेगा। साथ ही आपकी थकावट भी दूर होगी। गुलाब जल स्किन टोन को हल्‍का करने और लालिमा को कम करने का काम करता है। दोनों को मिलाकर आंखों के आसपास लगाना चाहिए।

 

एलोवेरा जेल और बादाम के तेल का करें इस्तेमाल 

एलोवेरा जेल और बादाम के तेल को आंखों के आस-पास लगाना चाहिए। इसमें भी एंटी-ऑक्‍सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो काले घेरों से छुटकारा दिलाते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *