दिल्ली (एकता): दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। अब Tourist के लिए लालकिला बंद कर दिया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार SPG ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। बता दें कि Independence Day को लेकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी ने लालकिले की सुरक्षा अपने हाथों में ली हुई है। जानकारी के मुताबिक इस बार लालकिला पर जी-20 सम्मेलन की झलक दिखने को मिलेगी।
15 अगस्त को लेकर इस बार सख्ती की जाएगी। बाहरी इलाके में ऑटोमेटिक फेस रिकग्निशन सिस्टम कैमरों सहित कई आधुनिक उपकरण लगेंगे। 200 मीटर तक के दायरे में अर्धसैनिक बल को ड्यूटी लगाई गई है। वहीं दूसरी ओर ड्रोन से पूरे इलाके पर निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस सभी होटलों और गेस्ट हाउस की तलाशी ले रही है। आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस आसपास रहने वाले किराएदारों, कर्मचारियों, नौकरों, चालकों व अन्य लोगों का verification भी कर रही है।