Health Tips: चश्मा लगाते हैं तो इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, आंखों की रोशनी रहेगी ठीक

admin

दिल्ली (एकता): आज के समय कम उम्र में ही आंखों की रोशनी कम होना आम बात हो गई है। आंखों को सुरक्षित रखने के लिए नजर का चश्मा पहनने वाले लोगों को खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि हमारी आंखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग है। अगर आप भी नजर का चश्मा लगाते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि आप टेंशन फ्री हो जाएं।

चश्मा पहनने वाले लोगों को भी अपनी आंखों का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आप चश्मा लगाते हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि आप अपनी आंखों की तरफ ध्यान देना ही छोड़ दें। इससे आपकी आंखों की रोशनी कम भी हो सकती है। इसलिए हम आपको कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं जिसपर आपको ध्यान देने की जरूरत है। मीडिया सूत्रों के अनुसार आप जब भी चश्मा बनवाएं यूवी प्रोटेक्टेड चश्मा ही बनाएं। अक्सर लोग पैसे बचाने के चक्कर में दुकान से ही आंखों का नंबर दिखा लेते हैं जो कि सही नहीं है। इससे आंखें सही नहीं बल्कि और ज्यादा खराब होती है। जिसके आपको सिरदर्द, धुंधलापन की परेशानी आती है।

कई लोग ऐसे भी हैं जो दूसरों का चश्मा लगाते हैं। इससे आपकी आंखें खराब हो सकती है। हमेशा अपना चश्मा साफ रखें। आरपको चश्मे के लिए हमेशा लेंस क्लीनर सॉल्यूशन और मुलायम कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको लो क्वालिटी का नहीं बल्कि अच्छी कंपनी का चश्मा खरीदना चाहिए। इससे आपके कानऔर नाक पर दाग नहीं पड़ेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *