दिल्ली (एकता): मशहूर टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस घर-घर में सिमर के नाम से पहचान बनाने वाली Dipika Kakar ने अपने बेटे रुहान संग पहला Birthday मनाया। बता दें कि अभिनेत्री के पति शोएब ने उन्हें धमाकेदार अंदाज में Surprise दिया। जिसे देखकर वह हैरान रह गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार दीपिका कक्कड़ आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 6 अगस्त 1986 को पुणे में हुआ था। बता दें कि शोएब ने पत्नी को प्री बर्थडे गिफ्ट्स दिए।

केक के साथ बेटे को गोद में लिए दीपिका ने दिए कई पोज
खास बात यह है कि दीपिका ने इसी साल 21 जून को बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने रात 12 बजे जन्मदिन पर एक खास केक काटा, जो कि उनके पति ने बनवाया था। जिसमें एक मां अपने बेटे को गोद में लिए दिख रही थीं। केक की फोटो वायरल हो रही हैं। दीपिका ने केक के साथ उसी पोज में फोटो खिंचवाई। शोएब ने बीवी को ग्रे कलर का एक सूट और एक जंप सूट गिफ्ट किया। जो उन्हें काफी पसंद भी आया। गिफ्ट के तौर पर दीपिका को उनकी फेवरेट दो शॉल भी मिली। उसी दौरान उन्होंने शॉल को ओढ़कर कई तस्वीरें भी क्लिक करवाई। पूरे परिवार ने रात को दीपिका का जन्मदिन मनाया, इतना ही नबही इस दौरान उनके कुछ दोस्त भी शामिल हुए। दीपिका की ननद सबा इब्राहिम ने भी एक फोटो पोस्ट करते हुए अपनी भाभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

जानिए कैसे ससुराल सिमर शो में बनाई जगह
बता दें कि ससुराल सिमर कई लोगों का पसंदीदा सीरियल था। काफी लोग दीपिका की एक्टिंग की वजह से ये सीरियल देखते थे। टीवी जगत का दीपिका जाना-पहचाना नाम हैं। दीपिका ने कई सीरियल में काम करके अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। आज दीपिका किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह झलक दिखला जा के सीजन 8 में नजर आ चुकी हैं।

इस अंदाज से जीता था बिग बॉस
आपको हैरानी होगी कि हर कोई हंगामे के साथ ही बिग बॉस जीतता है। लेकिन दीपिका ऐसी शख्स थी जिसने बिना शोर-शराबे के इस रिएलिटी शो के जरिए फैंस के दिलों में जगह बनाई। शो के दौरान उनके अंदाज को फैंस ने काफी पसंद किया, जिसके चलते उनको विनर बनाया गया। जिससे हर कोई खुश था।
