Switzerland ने भारतीयों को दी खुशखबरी, Schengen Visa आवेदन प्रक्रिया को बनाया आसान

admin

दिल्ली (एकता): Switzerland ने भारतीयों को बड़ी राहत दी है। बता दें कि भारत में स्विट्जरलैंड की Embassy ने Schengen Visa आवेदन प्रक्रिया को और आसान बनाया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार भारतीय टूर समूहों के लिए वीजा अपॉइंटमेंट को  निलंबित नहीं किया गया। हालांकि इसकी जानकारी भारत में स्विट्जरलैंड के दूतावास के प्रवक्ता ने दी है। गौरतलब है कि इससे पहले लंबित आवेदनों के कारण अक्तूबर तक भारतीय टूर समूहों के लिए इस वीजा आवेदन को रोक दिया गया था। लेकिन अब फिर से सितंबर 2023 के आखिर तक लगभग 800 दैनिक अपॉइंटमेंट और 22 समूह शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि 2019 की समान अवधि के दौरान 12,0071 की तुलना में इस साल जनवरी से जून तक 129,446 आवेदन आए, जिससे काफी  जो 7.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह है कि अब भारतीयों को वीजा आवेदन प्रक्रिया में कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

वीजा आवेदन प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए इस साल में कई उपाय किए गए। अब आवेदकों को 6 महीने पहले ही अपने वीजा के लिए आवेदन करना होगा, जबकि पहले एक महीने पहले होता था। अगर कोई इससे पहले या फिर जून में सफर करना चाहता है तो उनको फिर जनवरी में ही वीजा के लिए अप्लाई करना होगा। जानकारी के मुताबिक लखनऊ में एक नए वीजा एप्लिकेशन सेंटर (वीएसी) के साथ भारत में 13 वीएसी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *