दिल्ली (एकता): हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली दौरा किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सुक्खू सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे।
उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। वह इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि सोनिया गांधी इस समय गोवा में है।