सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद CM केजरीवाल ने राहुल गांधी को दी बधाई, पढ़िए क्या कहा

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी है। बता दें कि केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि मैं राहुल गांधी के खिलाफ अन्यायपूर्ण मानहानि मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस समेत विपक्षी दल के नेता भी राहुल गांधी को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से उनको बड़ी राहत मिली।

 

 

गौरतलब है कि बीती 23 मार्च को निचली अदालत ने राहुल को दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा दी थी। इसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता चली गई थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *