दिल्ली (एकता): सिंगर और यूट्यूबर अरमान मलिक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। फैंस उनके हर व्लॉग को देखते हैं और उनपर प्यार बरसाते हैं। हाल ही में YouTuber Armaan Malik के घर पर मायूसी छाई हुई है। बता दें कि उनके 4 महीने के नन्हें बेटे जैद मलिक की तबीयत खराब होने के चलते डॉक्टरों को उसका ऑपरेशन करना पड़ा। दरअसल उसकी आंतों में इन्फेक्शन हो गया था, जिसके चलते करीब 2 घंटो तक उनके बेटे का ऑप+रेशन चला। इसके साथ ही पायल मलिक की भी तबीयत खराब हो गई। फिलहाल उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हुआ है।

जानकारी के मुताबिक कृतिका ने गुरुवार को एक व्लॉग शेयर किया। जिसमें उसने बताया कि जैद के बाद अब पायल की तबियत खराब हो गई है। पायल को उल्टी हो रही हैं। लेकिन अब वह ठीक है। गौरतलब है कि अरमान मलिक अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने गए थे। उसके बाद ही दोनों की तबीयत खराब हो गई। लेकिन जब डॉक्टरों ने उनके बेटे का ऑप+रेशन करने की बात कही तो उनके होश उड़ गए। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वह क्या करें। पायल और कृतिका का रो-रोकर बुरा हाल था। इससे पहले भी अरमान की दोनों पत्नियों ने काफी दुख झेला है। जब दोनों ने अपने बच्चों को जन्म दिया था तो उनकी तबीयत खराब हो गई थी।
बताया जा रहा है कि अरमान मलिक की दो पत्नियां हैं और उनके 4 बच्चे हैं। उनके बेटे जैद मलिक का जन्म 6 अप्रैल को हुआ था। खास बात यह है कि अरमान मलिक और उनका परिवार यूट्यूब पर व्लॉग बनाता है। उनकी सोशल मीडिया पर काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस उनके व्लॉग को काफी पसंद भी करते हैं।

