India Post GDS Recruitment: 10वीं पास युवाओं के लिए 30 हजार से ज्यादा पद पर निकाली Vacancy

admin

दिल्ली (एकता): 10वीं पास युवाओं के लिए India Post ने ग्रामीण डाक सेवक के पद पर 30 हजार से ज्यादा भर्तियां निकाली हैं। लोग नौकरी के लिए इधर-उधर भटकते हैं लेकिन अब उनके पास यह सुनहरा मौका आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार ये भर्तियां इंडिया पोस्ट ने निकाली हैं। उम्मीदवार जो इन पदों पर जल्द आवेदन करें। फिलहाल इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हैं। बस बिना देर किए आप इस भर्ती के लिए 23 अगस्त 2023 से पहले-पहले अप्लाई कर दें।

जानिए किस वेबसाइट से अप्लाई करें फॉर्म

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा- indiapostgdsonline.gov.in. इन आवेदनों में सुधार के लिए तिथि तय की गई है। 24 से 26 अगस्त 2023 के बीच में अपने आवेदनों को फिल कर लें। खास बात यह है कि रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 300,41 पद भरे जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल तक होनी चाहिए। फार्म भरने के लिए आपको 100 रुपए फीस देनी होगी। जो उम्मीदवार एससी या किसी और कॉस्ट का है तो उनकी फीस नहीं लगेगी। इन नौकरी के लिए आवेदन करने को 10वीं पास का सर्टिफिकेट देना होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *