Independence Day से पहले ही दिल्ली के सजे बाजार, अजब-गजब नामों वाली पतंगों की बढ़ी डिमांड

admin

दिल्ली (एकता): 15 अगस्त को लेकर राजधानी के बाजार अजब-गजब नामों वाली पतंगों से सजने शुरू हो गए हैं। बता दें कि चांदनी चौक, जामा मस्जिद समेत अन्य जगहों पर सिर्फ पतंगें ही नजर आ रही हैं।  मीडिया सूत्रों के अनुसार  इस बार स्वतंत्रता दिवस पर लग्गू, चीरा, तावा पतंगों के साथ मनाया जाएगा। पतंगबाजी के शौकीनों को चेतावनी जारी की गई है कि वह बिजली के खंभों, तारों, ट्रांसफॉर्मरों से दूर रहकर पतंगें उड़ाए।

ध्यान रखें कि इस पतंग उड़ाने के लिए मेटल-युक्त मांझे का इस्तेमाल करें। वहीं दूसरी तरफ मांग बढ़ने के साथ ही पतंग, चरखे और मांझे की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। पतंग का इस समय 100 रुपए का पैकेट 150 रुपए में मिल रहा है, जबकि मांझे की कीमत 500-800 रुपए बताई जा रही है। पुरानी दिल्ली के लोग पतंग उड़ाकर आजादी का जश्न मनाते हैं। पन्नी वाले पतंगों के साथ ही कागज वाली पतंगों की भी मांग ज्यादा होने लगी है।

इस बार कारोबारी कई तरह की पतंगें बेच रहे हैं। जैसे कबूतर की तस्वीर लगी पतंग, प्रधानमंत्री की तस्वीर, डिजनीलैंड, कार्टून, स्पाइडरमैन, छोटा भीम की बाजार में डिमांड चल रही है। काफी लोग इन पतंगों को खरीद रहे हैं। जहां चाइनीज मांझे को खतरनाक बताया गया है वहीं देसी मांझों से भी खतरा पैदा हो सकता है। यह मांझे मजबूत तो नहीं होते लेकिन इस पर भी शीशे का लेप किया होता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *