Bigg Boss OTT 2 Finale: इंतजार की घड़ी होने वाली है खत्म, जानिए कौन सा कंटेस्टेंट बन सकता है शो का Winner

admin

दिल्ली (एकता): अभिनेता सलमान खान का शो Bigg Boss OTT का सीजन 2 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। हर किसी की नजरें Winner पर अटकी हुई हैं। फैंस बस Finale का इंतजार कर रहे हैं। सबकी धड़कनें तेज होने लगी हैं। इस सीजन में दिलचस्प ट्विस्ट से इसे और भी ज्यादा मजेदार बना दिया है जिससे हर कोई इसे देखना पंसद कर रहा है। इस शो ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

बता दें कि इस घर में  पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे, अभिषेक मल्हान, अविनाश सचदेव, जिया शंकर, मनीषा रानी, जद हदीद, एल्विश यादव और आशिका भाटिया हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार होस्ट सलमान खान ने इस शो को दूसरे हफ्ते तक के लिए बढ़ा दिया है। अब इसका ग्रैंड फिनाले 12 या 13 अगस्त को होने की संभावना जताई है। हालांकि मेकर्स ने अभी शो की फाइनल डेट अनाउंस नहीं की।


अभिषेक मल्हान
बिग बॉस ओटीटी 2 के फाइनलिस्ट

जानकारी के मुताबिक पूजा भट्ट को टास्क में हराकर अभिषेक मल्हान ने फाइनलिस्ट में अपनी जगह बना ली है। फैंस उनकी एंट्री से काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर फिनाले में बाकी के दो कंटेस्टेंट के लिए नाम सामने आए हैं। दर्शकों को लगता है कि एल्विश यादव और मनीषा रानी या जिया शंकर भी आगे जा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अभिषेक या एल्विश में से कोई एक इस शो की ट्रॉफी जीत सकता है और अपना प्राइज लेकर घर जा सकता है। फिलहाल ये तो अब किस्मत के हाथ में है कि आखिर इस सीजन का विनर और रनर अप कौन होगा। किसके नसीब में यह खिताब आएगा।

 

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि बिग बॉस ओटीटी 2 विनर की प्राइज मनी 25 लाख रुपए तक हो सकती है। अभि अभी इसके बारे में भी ज्रिक नहीं हुआ है। गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 2′ 17 जून को जियो सिनेमा में चला था। इसमें 24 घंटे की लाइव-स्ट्रीमिंग होती है। वीकेंड के दौरान सलमान खान होस्टिंग करते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *