दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज देखने को मिला। राजधानी में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजधानी के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर देखी गई।
जानकारी के मुताबिक जुलाई महीने में मानसून की 75 फीसदी से अधिक बारिश हुई है। पूरे मानसून सीजन में 486.3 मिमी बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 23-24 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। क्योंकि बारिश का सीजन अब थोड़ा सा रह चुका है।