दिल्ली (एकता): दिल्ली के अस्पतालों में डें+गू के मामलों को लेकर खास इंतजाम किए जाएंगे। बता दें कि अस्पतालों में बचाव के लिए प्रोटोकॉल बनाने का फैसला लिया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मरीजों को अच्छा इलाज दिया जाएगा। बता दें कि मंगलवार को राजधानी के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने डें#गू को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। इतना ही नहीं उन्होंने इस मामले में बैठक भी की।
जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो भी स्कूल डें$गू पर निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को उन्होंने कई स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बारिश के कारण वेक्टर जनित बीमारियों का ग्राफ बढ़ा है। वहीं आई फ्लू के मामलों में भी स्कूलों में सावधानियां बरतने के आदेश दिए गए हैं। काफी लोगों को इस परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है।