Engineering युवाओं के लिए Good News, लास्ट डेट से पहले ही नौकरी के लिए करें अप्लाई, सैलरी जान रह जाएंगे हैरान

admin

दिल्ली (एकता): इंजीनियरिंग युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। आज के समय में हर कोई अच्छी नौकरी के लिए इधर-उधर भटकते हैं। लेकिन कई युवाओं के पास उनकी किस्मत खुद पास आती है। जो उन्हें एक मौका जरूर देती है। खास बात यह है कि जिन युवाओं ने इंजीनियरिंग की है उनके लिए ये नौकरी पक्की है। वह उम्मीदवार जल्द दी लास्ट डेट से पहले-पहले अप्लाई करें। मीडिया सूत्रों के अनुसार कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट्स, डिजाइंस एंड ट्रेड मार्क्स ने कुछ समय पहले बंपर पद पर भर्ती निकाली थी। इस नौकरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी समय से चल रही हैं। लेकिन अब उम्मीदवारों के पास कुछ ही समय बचा है। वह जल्द लास्ट डेट से पहले ही नौकरी के लिए अप्लाई करें। इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 4 अगस्त 2023 है।

जानिए आवेदन से जुड़ी खास बातें 

  • इंजीनियरिंग के पदों पर अप्लाई करने की लास्ट तिथि 4 अगस्त 2023 तय की गई है।
  • इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 503 पद भरे जाएंगे।
  • इस भर्ती के लिए कई पदों पर ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। आपको ऑफिशियल वेबसाइट qcin.org. पर जाकर अप्लाई करना होगा।
  • ये भर्तियां सीजीपीडीटीएम के एग्जामिनर ऑफ पेटेंट एंड डिजाइन के लिए हैं।
  • नौकरी के लिए सीधा सेलेक्शन नहीं होगा, पहले परीक्षा होगी फिर इंटरव्यू।
  • उम्मीदवार को इस जॉब के लिए एमएससी, एमटेक या बीटेक किया होना चाहिए।
  • आयु सीमा 21 से 35 साल तय की गई है।
  • आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी को 1000 रुपए फीस देनी होगी।
  • जो उम्मीदवार एससी, एसटी और पीएच कैटेगरी का है उनकी फीस 500 रुपए होगी।
  • उम्मीदवार की महीने की सैलरी 56,100 रुपए से लेकर 1,77,500 रुपए तक मिल सकती है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *