दिल्ली (एकता): चाहे व्यक्ति मोटा हो या पतला, Cholesterol की समस्या किसी को भी हो सकती है। ये समस्या आम है। बता दें कि अगर किसी मोटे शख्स में इसकी समस्या है तो वह आसानी से अपना वजन कंट्रोल कर सकता है। लेकिन अगर किसी पतले इंसान को कोलेस्ट्रॉल है तो वह क्या करे। इसलिए उसे अपना खान-पान, रहन-सहन बदलना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। जिससे धमनियों में रक्त संचार ठीक से नहीं हो पाता।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस समस्या से हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। यह एक आम समस्या के साथ-साथ खतरनाक बीमारी भी है। इसलिए हर किसी को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि यह हमारी बॉडी के लिए भी सही नहीं है। यह नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसलिए हमें ज्यादा तला हुआ पदार्थ नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रोल 2 तरह के होते हैं पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। अगर आपकी बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल हैं तो यह आपको नुकसान नहीं पहुंचाते। फिर स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है।

जानिए क्या हैं इसके लक्षण:-
- इसके बढ़ने से शरीर में रक्त संचार रुक जाता है और एक जगह इकट्ठा हो जाता है जिसके कारण सांस लेने में समस्या होता है।
- जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो सबसे पहले आपको हाई बीपी की समस्या होती है, इसके लिए आपको तुरंत डॉक्टर के पास दिखाना चाहिए।
- जब यह समस्या होती है तो आपको बॉ़डी में ज्यादा थकावट महसूस होने लगती है या फिर बार-बार कमजोरी, हाथ-पैरों में सूजन होने लगती है।
- शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से कई बार हाथ या पैर भी सुन्न पड़ जाते हैं।
डाइट में शामिल करें यह फूड
- सबसे पहले हेल्दी फूड खाने की आदत डालें।
- खाने में हरी सब्जियां, शामिल करें।
- एक्सरसाइज करें। रात को हल्का खाना खाएं।
- डिनर के आधे घंटे बाद कुछ देर सैर करें।
- ज्यादा चीनी और नमक खाने से परहेज करें।