Bollywood के जाने-माने आर्ट Director Nitin Desai ने 58 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, इंडस्ट्री में शोक की लहर

admin

दिल्ली (एकता): ‘लगान’ से लेकर ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी Bollywood सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके इंडस्ट्री के जाने-माने आर्ट Director Nitin Desai ने 58 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा कह दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि बुधवार की सुबह डायरेक्टर नितिन देसाई के नि+धन की खबर सामने आई। हालांकि उन्होंने सु#साइड किया है या नहीं। अभी इसकी आशंका बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस देसाई के स्टूडियो पहुंची। उन्होंने कहा कि देसाई की मौ+त के मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। खबर सामने आते ही हर कोई शोक में है।

प्रसिद्ध फिल्म कला निर्देशक महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अपने स्टूडियो में मृ@त पाए गए। खास बात यह है कि उन्होंने बतौर डायरेक्टर और आर्ट डायरेक्टर इस इंडस्ट्री में 20 साल बिताए थे। खास बात है कि उन्हें पहला राष्ट्रीय पुरस्कार साल 1999 में आई फिल्म ‘डॉ बाबासाहेब अंबेडकर’, फिर दूसरा ‘हम दिल दे चुके सनम’ और तीसरा ‘लगान’ और चौथा ‘देवदास’ के लिए मिला था। विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार ईरानी, संजय लीला भंसाली से लेकर आशुतोष गोवारिकर के साथ काम किया था।

गौरतलब है कि देसाई ने कई बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के लिए कला निर्देशक और प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम किया था। उन्हें ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘जोधा अकबर’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों में कला निर्देशन के लिए जाना जाता है। साल 2011 में आई फिल्म हेलो जय हिंद’ को उन्होंने डायरेक्ट भी किया था। फिर उन्होंने साल 2012 में आई मराठी फिल्म ‘अजींथा’ का डायरेक्शन संभाला था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *