मुंबई (एकता): मुंबई में एक शख्स के बांद्रा वर्ली सी लिंक से छ+लांग लगाने का मामला सामने आया है। बता दें कि लापता शख्स जब इस तरफ से गुजर रहा था तो अचानक उसने पहले अपनी कार रोकी और सीधा पुल से छ#लांग लगा दी।
मीडिया सूत्रों के अनुसार घट$ना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और नौसेना मौके पर पहुंची। उन्होंने शख्स की तलाश शुरू लेकिन 2 दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल सर्च अभियान जारी है। हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। यह पुल दक्षिणी मुंबई में स्थित है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि लापता शख्स खार वेस्ट का रहने वाला था और कपड़ा कारोबार चलाता था।
गौरतलब है कि 55 वर्षीय शख्स हाल ही में एक दु@र्घटना के बाद मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने बताया कि उसने इसी कारण से पुल से छ#लांग लगाई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं दूसरी तरफ बांद्रा-वर्ली सी-लिंक को सु+साइड प्वाइंट भी कहा जाता है। यहां से लोगों के आत्म#हत्या करने के कई मामले सामने आ चुके हैं।