दिल्ली (एकता): काफी लोग चाय के शौकीन होते हैं, किसी को दूध वाली चाय तो किसी को ग्रीन टी अच्छी लगती है। हर किसी का अपना-अपना स्वाद होता है। अगर आप चाय पी रहे हैं तो आपको एक साथ दोनों चाय नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि दोनों ही हमारी बॉडी पर अलग-अलग प्रभाव डालती है। क्योंकि दोनों चाय में कैफीन अलग-अलग मात्रा में होता है। जिससे हमारी बॉडी पर असर भी अलग-अलग दिखता है। वैसे तो हमें घरों में सुबह ही दूध वाली चाय से होती है। इसके फायदे कम नुकसान ज्यादा होते हैं। इससे पेट में गैस भी बन जाती है। यह गैस 2 या 3 बार चाय पीने से बनती है।

आप दिन में एक बार दूध वाली चाय पीते हैं तो आपको कोई नुकसान नहीं होगा। अगर आपको लैक्टोज इनटोलरेंस की शिकायत है तो आपको दूध वाली चाय पीने से बचना चाहिए। चाहे नुकसान कितने भी हो लेकिन फिर भी लोगों को दूध वाली चाय पीना ही पंसद होती है। कुछ लोग घर हो या ऑफिस दूध वाली चाय पीने से अपनी नींद दूर भगाते हैं। लेकिन कुछ लोग हर्बल टी, ग्रीन टी पीना पंसद करते हैं। दूध वाली चाय चाहे मूड फ्रेश करती हैं लेकिन सेहत के लिए ग्रीन टी और हर्बल टी ही अच्छी रहती हैं। ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन आज हम आपको ग्रीन टी और दूध वाली चाय एक साथ न पीने के बारे में बताएंगे। कहीं आपकी सेहत पर इसका बुरा असर तो नहीं पड़ेगा।
जानिए एक ही समय ग्रीन और दूध वाली चाय कैसे पीनी चाहिए
आपको एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप एक ही समय में दोनों चाय नहीं पी सकते। क्योंकि दोनों का असर शरीर पर अलग-अलग होता है। अगर आपको लैक्टोज इनटोलरेंस की परेशानी हैं तो दूध और डेयरी वाली चीज़ें खानी और पीनी नहीं चाहिए।

जानिए कौन सी चाय सेहत के लिए अच्छी
अगर आप मूड अच्छा करना चाहते हैं तो उस हिसाब से आपके लिए दूध वाली चाय अच्छी है लेकिन पोषण के हिसाब से अगर देखा जाए तो आपकी बॉडी के लिए ग्रीन टी अच्छी है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट चयापचय को बढ़ाने में आपकी सहायता करते हैं और शरीर को डिटॉक्सीफाई भी करते हैं। कई लोग तो ग्रीन टी भी पीना पसंद करते हैं क्योंकि यह सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभदायक होती है। यह हमारे शरीर को भी कई फायदे पहुंचाती है।
ग्रीन टी बिना किसी साइड इफेक्ट के देती है कई फायदे
ग्रीन टी पीने से कोई नुकसान नहीं है बल्कि यह हमारे शरीर को कई फायदे देती है। यह पेट की समस्या को ठीक रखती है। लेकिन आपको इसे जद्यादा भी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इसका ज्यादा सेवन करने से बॉडी को कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। दूसरी ओर दूध वाली चाय सेहत के लिए एकदम ठीक नहीं होती। यह चीनी और कैलोरी से भरपूर होती है। अगर आप स्वाद के तौर पर इसे पी रहे हैं तो दूध वाली चाय अच्छा ऑप्शन है लेकिन ग्रीन टी का कोई दूसरा विकल्प नहीं। अगर आपको अपनी सेहत ठीक रखनी है तो आपको अपनी सेहत के हिसाब से चाय पीनी चाहिए। जिससे आपकी सेहत भी ठीक रहे और आपका स्वाद भी।
