Monsoon में पुरुष इन खास ग्रूमिंग टिप्स से रखें पर्सनल Hygiene का ध्यान, पाएं हैंडसम लुक

admin

दिल्ली (एकता): आज हम महिलाओं के स्किन केयर और हेयर केयर को लेकर नहीं बल्कि पुरुषों को कुछ ग्रूमिंग टिप्स को फॉलो करने के बारे में बताएंगे। दरअसल मानसून में पुरुषों की त्वचा और बालों को नमी को बनाए रखने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं। जिसके चलते आप इसका इस्तेमाल करके अपने चेहरे, बालों से चार्मिंग दिख सकते हैं। बस ये ग्रूमिंग टिप्स फोलो करें और हैंडसम लुक पाएं। बारिश के मौसम में हमें अपनी बॉडी पर खास ध्यान देना पड़ता है। महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी बारिश के मौसम में कपड़ों और स्टाइल को लेकर कुछ खास टिप्स अपनाने चाहिए। बता दें कि बारिश में आपके चेहरे की नमी बेजान पड़ जाती है। जिससे आपका चेहरा शुष्क नजर आता है। बता दें कि आपको अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के Hydrate करना चाहिए।

अगर आप सोच रहे हैं कि बारिश का मौसम है और आपको कम पानी का सेवन करना चाहिए तो ऐसा नहीं है। आपको दिन भर में कम से कम 4 लीटर पानी जरूर पिएं। इससे आपके चेहरे पर ग्लो नजर आएगा। वहीं दूसरी तरफ बारिश के दौरान बॉडी में पसीना आना आम बात है। लेकिन इससे कई लोग परेशान हो जाते हैं। अगर आपको बॉड़ी से पसीने को कम करना करना है तो आपको डिओडोरेंट के बजाय एंटीपर्सपिरेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपको भी अच्छा लगेगा और आपको पास बैठने वाले को भी परेशानी नहीं होगी। खास बात यह है कि बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा कपड़ों को लेकर लोग परेशान रहते हैं। हम इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। दरअसल हमें इसके लिए पॉलिएस्टर और नायलॉन जैसे जल्दी सूखने वाले कपड़ों को पहनना चाहिए। न कि डेनिम जैसे भारी कपड़े।

अगर आप भारी कपड़े खरीदते हैं तो इसे सूखने में काफी समय लगता है। अगर आप कोई जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं तो ऊपक से आपके कपड़े न सूखे तो आपको काफी परेशानी होगी। इसलिए हमें वहीं कपड़े खरीदने चाहिए जो पहनने में भी हलके हो और जल्दी भी सूख जाएं। अगर आप अपने चेहरे पर निखार चाहती हैं तो आपको इसे हाइड्रेटेड रखने के लिए हल्के, नॉन ग्रीसी मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करना चाहिए। बारिश के मौसम में पुरुषों को शॉर्ट हेयर कट करवाने चाहिए, जिन्हें बनाए रखना आसान हो. अपने बालों को साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए एंटी-फ़्रिज़ उत्पादों या हेयर सीरम का सेवन करना चाहिए।

बारिश के दिनों में हमें कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। बारिश के पानी से पैरों में स्मैल आती है और पैर खराब होने शुरू हो जाते हैं। इसलिए हमें सही जूते ही पहनने चाहिए। अगर कोई युवा या पुरुष दाढ़ी रखते हैं तो इसे कंट्रोल और नम होने से बचाने के लिए हर रोज ट्रिम करें। आपको बारिश के दिनों में अपने चेहरे का खास ध्यान रखना चाहिए। बाहर से आते ही अपने चेहरे को कोई फेसवॉश से धोएं। आप जितना अपना धअयान रखोगे उतना ही स्वस्थ रहेंगे। जो कि आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *