Delhi Metro में सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर, अब यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा

admin

दिल्ली (एकता): मेट्रो स्टेशन से सफर करने वाले लोगों को अब ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को एक खास सुविधा दी गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब स्टेशन से बाहर निकलने के बाद लोगों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। उन्हें 300 मीटर के दायरे में ही बस या ऑटो की सुविधा मिलेगी।

बताया जा रहा है कि यह सुविधा फर्स्ट और लास्ट माइल कनेक्टिविटी मोड के तहत शुरू की गई है। अब दिल्ली मेट्रो के 69 स्टेशनों में एमएमआई लागू हुआ है। स्टेशन के नीचे व आसपास खड़े वाहनों को लेन में खड़ा किया जाएगा। इसके लिए सभी वाहनों के लिए अलग पार्किंग लेन बनाई गई हैं। ताकि यात्री स्टेशन से घर तक का सफर आसानी से कर सकें। अगर कोई यात्री बस या ऑटो से नहीं जाना चाहता उसके लिए कैब व मेट्रो फीडर बस की सुविधा भी शुरू की गई है।

इससे उनका समय में भी बच जाएगा। 59 मेट्रो स्टेशन में तो यह सुविधा पहले लागू हो गई थी, लेकिन अब इनका पूरी तरह संचालन शुरू किया गया है। फिलहाल नेहरू प्लेस व शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर काम चल रहा है। इनमें इस साल नवंबर तक काम पूरा किए जाने की संभावना जताई गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *