बारिश के मौसम में Food Poisoning से बचने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

admin

दिल्ली (एकता): फूड पॉइजनिंग की समस्‍या आजकल आम हो गई है। गर्मियों और बारिश के मौसम में तेजी से किसी भी चीज में बैक्टीरिया व फंगस लग जाता है। फूड पॉइजनिंग का असल कारण हमारा खराब खान-पान है। हमें ध्यान रखना चाहिए कि इस मौसम में हमें कम फास्ट फूड्स खाना चाहिए। क्योंकि गर्मियों में खाना जल्द खराब हो जाता है।

बता दें कि फूड पॉइजनिंग एक तरह का इंफेक्शन ही है। जिससे हमें कुछ भी पचता नहीं है। जिससे हमें उल्टी, पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 32 से 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान होने पर खाना जल्दी खराब होने लगता है। इसलिए डॉक्टर ताजा खाना ही खाने की सलाह देते हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह समस्या ज्यादातर गंदे पानी, एक्सपायरी पैक्ड फूड और ज्यादा देर से बने खाने से भी हो सकता है। आइए जानिए इसके लक्षण और बचाव के कारण।


जानिए लक्षण

बता दें कि अगर आपको कुछ भी खाने के बाद पेट में दर्द, उल्टी, सिर में दर्द, थकान और कमजोरी लगे तो यह फूड पॉइजनिंग के लक्षण हो सकते हैं। वैसे तो यह समस्या आम हो गई है। लेकिन हमें इसका खास ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि हम देखते हैं कि अकसर बच्चे बाहर की चीज़ें खा लेते हैं फिर वह इसका शिकार हो जाते हैं।

इन चीज़ों का करें सेवन 

1. आपको हमेशा हल्का खाना ही खाना चाहिए।
2. शरीर में अगर पानी की कमी होती है तो हमें नारियल पानी, नींबू पानी, ग्लूकोज पीना चाहिए।
3. फूड पॉइजनिंग के समय आप केला भी खा सकते हैं। क्योंकि इसमें पोटैशियम होता है।यह उल्टी आने से रोकता है।
4. पानी में अदरक का रस पीने से भी पेट दर्द से राहत मिलती है।
5. जीरे को भूनकर पीस लें और इसे दही में मिलाकर खाएं।
6. दूध और नॉनवेज खाने से बचें।

इस समय डॉक्टर की भी सलाह लें

अगर आपको कुछ ज्यादा दिक्कत हो तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इस तरह की समस्याएं तीन दिन से ज्यादा रहें तो आपको अच्छी तरह से अपना ख्याल रखना चाहिए।

इस समस्या से बचने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

  • बारिश के मौसम में नमकीन, बिस्किट को हमेशा डिब्बे में ही रखें।
  • अगर आप पैक्ड फूड खा रहे हैं तो हमेशा एक्सपायरी जेट देखकर ही खरीदें।
  • आटे को ज्यादा देर तक पहले गूंथकर न रखें।
  • फल-सब्जियां, दूध-दही फ्रिज में अच्छी तरह से रखें।
  • खाना बनाने से पहले हाथों को साफ कर लें।
  • फ्रिज में एक कच्ची सब्जियां और खाना न रखें।
  • चॉपिंग बोर्ड, बेलन को अच्छी तरह धोकर सुखाकर ही रखें।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *