दिल्ली में भारी बारिश के चलते नोएडा-ग्रेनो में सभी स्कूल बंद, अगले 3 दिन तक नहीं मिलेगी राहत

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश से कई जगह पर पानी भर गया है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर मिली लेकिन उनकी मुसीबतें भी बढ़ गई हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह जोरदार बारिश से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मौसम विभाग ने कहा कि अभी 3 दिन और बारिश से राहत नहीं मिलने वाली। ऑफिस, दुकानों पर जाने वाले लोगों को सड़कों पर पानी भरने की वजह से जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी में बारिश की वजह से गौतमबुद्ध नगर जिले में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ITO पर भी बारिश की वजह से जलभराव हुआ।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जमकर बारिश हुई। इसमें हिमाचल प्रदेश से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्य शामिल हैं। राजधानी में भारी बारिश और आं+धी-तू#फान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाके बा#ढ़ के पानी में डू@बे हुए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *