दिल्ली (एकता): आजकल काफी लोग Microwave ने लोगों का काम आसान कर दिया है। भारत में ज्यादातर लोग घरों में हमेशा जरूरत से ज्यादा खाना बनाते हैंं, अगर किसी को दोबारा भूख लगे तो वह खा सके। इसलिए कई लोग इसे गर्म करने के लिए गैस का सहारा न लेकर माइक्रोवेव में गर्म करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि इसने लोगों की मुश्किलों को आसान किया है, लेकिन कुछ लोग इसमें हर चीज गर्म करते हैं। वह यह नहीं सोचते कि कौन सी गर्म करनी चाहिए। कई लोग जंक फूड से लेकर हरी पत्तेदार सब्जियों को भी गर्म कर लेते हैं। इससे स्वाद तो खराब होता ही है साथ ही पोषण मूल्य भी ठीक नहीं रहता। कई लोगों को शायद पता नहीं है कि माइक्रोवेव का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए। उसमें कुछ खाद्य पदार्थों को गर्म नहीं करना चाहिए। कई फूड ही आप इसमें गर्म कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको इसमें गर्म करने से बचना चाहिए और बीमा+रियों से भी छुटकारा पाना चाहिए।

तली हुईं चीजों को माइक्रोवेव में गर्म नहीं करना चाहिए
बता दें कि आपको इसमें तली हुईं चीजों को गर्म नहीं करना चाहिए। अगर आप इसे दोबारा गर्म करती हैं तो ऐसा बिल्कुल ना करें। क्योंकि ऐसा करने से डिश का कुरकुरापन खराब हो जाता है। खाने में स्वाद भी बिगड़ जाता है।
मीट गर्म करने से बचना चाहिए
काफी लोग माइक्रोवेव में मीट को गर्म करते हैं, जो कि गलत है। उन्हें ऐसे गर्म नहीं करना चाहिए, फिर चाहे वो बासी ही क्यों न हो। कई लोग इसको गर्म करके खाते हैं। इससे कई बीमा#रियां भी लगती हैं। इतना ही नहीं इससे स्वाद भी खराब हो जाता है। आपको माइक्रोवेव में गर्म करने की बजाय गैस पर पैन में फ्राई करें। इसके साथ-साथ बीफ को भी इसमें न गर्म करें तो आपके लिए ही अच्छा होगा।
अंडे से बनी डिश को भी माइक्रोवेव में गर्म न करें
अगर आप कोई भी अंडे से बनी चीज़ों को माइक्रोवेव में गर्म करते हैं तो आपको नहीं करना चाहिए। इससे जुड़ी कोई चीज बनाए तो उसे तुरंत खाना चाहिए। अगर आप इसे गर्म करके खाना भी चाहती हैं तो इसे गैस पर ही गर्म करें। इससे इसका स्वाद बरकरार रहेगा।

हरी पत्तेदार सब्जियाों को माइक्रोवेव में गर्म करने से बढ़ती है कैं+सर की बी#मारी
सबको पता है कि पालक, साग और मैथी जैसी पत्तेदार सब्जियों में नाइट्रेट मौजूद होता है। माइक्रोवेव में जब आप इसे गर्म करते हैं तो इसमें मौजूद नाइट्रेट हानिकारक नाइट्राइट बन जाता है, जिसे खाने से कैंसर की बीमारी होने का खतरा रहता है।