साउथ की मशहूर अभिनेत्री Samantha Ruth Prabhu ने फ्लॉन्ट किया नया लुक, Video देख क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

admin

दिल्ली (एकता): साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने फैंस के दिलों में काफी जगह बनाई हुई है। वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस है। उन्होंने फिल्मों में अपनी अलग-अलग भूमिका में रोल अदा किए हैं। चाहे वो एक्शन, कॉमेडी, रोमांटिक फिल्म हो। उनकी एक्टिंग हर किसी को पंसद आती हैं। उनके सोशल मीडिया पर भी काफी फैंस हैं। वह हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु ने अपना नया लुक फ्लॉन्ट किया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार सामंथा ने फिलहाल फिल्मों से ब्रेक लिया है। वह अपना सारा समय खुद के साथ बिता रही है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर काफी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जो कि काफी वायरल भी हो रहे हैं। आप इस वीडियो में देख सकती हैं कि कैसे अभिनेत्री ने अपने नए लुक को सामने लाया है। जिसमें वह काफई खूबसूरत भी लग रही है। फैंस उनके वीडियो और तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने हेयरकट किया है। उन्होंने अपने बाल शॉर्ट कराए हैं। वीडियो में वो हॉल्टर टॉप पहने शॉर्ट हेयर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। फैंस सामंथा रुथ प्रभु की क्यूटनेस पर फिदा हो रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

जानकारी के मुताबिक सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इस पीसफुल टाइम की कुछ तस्वीरें भई पोस्ट की हैं। जिसमें उन्होंने हैट और व्हाइट जंप सूट पहना हुआ है। वह इन तस्वीरों में नैचर का पूरा आनंद ले रही हैं। उन्होंने इस दौरान अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें उन्होंने अलग-अलग पोज दिए हैं। इससे पहले सामंथा रुथ प्रभु की कुछ फोटोज वायरल हुई थीं। इनमें वो मेडिटेशन कर रही थी। इन फोटोज में वो व्हाइट कलर के सूट में दिखीं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *