दिल्ली में टमाटर की कीमतों के साथ आसमान छू रहे सब्जियों और फलों के भाव

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में टमाटर के भाव दिनों-दिन आसमान छू रहे हैं। एक तरफ यहां सब्जियों और फलों के भाव बढ़ें हैं वहीं दूसरी तरफ सावन के महीने में फलों की कीमतें भई बढ़ गई हैं। जिससे आम लोगों के लिए तो व्रत में फल खाना भी मुश्किल हो गया है। हरी सब्जियों और फलों पर भी महंगाई का रंग चढ़ गया है। टमाटर की कीमतें तो आसमान छू ही रही थी कि अब सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। लोगों के लिए रसोई चलाना तक मुश्किल हो गया है।

पिछले करीब 1 महीने से लोग बहुत कम सब्जियां खरीद रहे हैं। जहां लोग पहले दो सब्जियां लेते थे अब उन्हें एक सब्जी में ही गुजारा करना पड़ रहा है। लोग मार्किट तो जाते ही हैं जब टमाटर का दाम पूछते हैं तो खरीदने वाला कुछ बोल ही नहीं पाता। अभी भी एक किलो टमाटर 140 रुपए के बिक रहे हैं। यहीं वजह है कि रेस्तरां और होटलों के सलाद में टमाटर गायब नजर आता है। अब तो फास्ट फूड में भी टमाटर नजर नहीं आता। बर्ग में तो सिर्फ टिक्की ही नजर आती है। घर, होटल, ढाबे में टमाटर का तड़का भी नहीं लग पा रहा है। रसोई का स्वाद तक खराब हो गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *