दिल्ली-एनसीआर में फिर बा+ढ़ के खौ#फ से डरने लगे लोग, यमुना का जलस्तर ख+तरे के निशान से ऊपर

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में फिर से बा+ढ़ का खत#रा मंडरा रहा है। जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार एक तरफ जहां रविवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ, वहीं दूसरी ओर यमुना का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला फिर से जारी हो गया है। बताया जा रहा है कि यमुना का जलस्तर ख+तरे के निशान से ऊपर बहने लगा है। हिंडन में उफान से गाजियाबाद व नोएडा में इसके आसपास के घरों में पानी घुस गया है।

जानकारी के मुताबिक हर राज्यों में 4 दिन तक यानि 27 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उफान पर यमुना को देखते हुए ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली से शाहदरा का रास्ता भी बंद कर दिया गया है।

गौरतलब है कि हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के दिल्ली पहुंचने से पहले से ही यमुना ख+तरे के निशान के ऊपर बह रही है। जलस्तर 205.81 तक पहुंच गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों का खाली करवाया है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *