दिल्ली (एकता): दिल्ली में चाइनीज मांझे का क+हर कम नहीं हो रहा है। इससे कई घटनाएं सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस मांझे की चपेट में आकर एक 7 साल की बच्ची ने अपनी जा#न गंवा दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार इसकी वजह से कई लोगों की जा+न गई भी है और कई लोगों की बाल-बाल जान बची भी है।
बता दें कि ईस्ट गुरु अंगद नगर निवासी अमरजीत सुबह बेटे जसमीत सिंह को लेकर चाणक्यपुरी स्थित क्रिकेट अकादमी जा रहे थे। विकास मार्ग पर यमुना पुल से पहले अचानक उनकी गर्दन पर मांझा लिपट गया। लेकिन उन्होंने अचानक स्कूटी रोक दी। जिससे उनकी जा#न बाल-बाल बची। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पुरानी दिल्ली के हौजकाजी स्थित लाल कुआं और दूसरे इलाकों में दिल्ली पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने वालों और खरीदने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।