दिल्ली (एकता): अंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जिम जाने वाले बहुत से लोग इसका सेवन करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को उबले अंडे खाना पसंद है तो कुछ को अंडे की भुर्जी। कुछ लोग ब्रेड ऑमलेट खाना भी पसंद करते हैं। किसी को अंडे की कड़ी बहुत पंसद होती है। आपको तो पता होगा कि अंडे से काफी चीजें बनाई जा सकती हैं और यह काफी डिश में इस्तेमाल भी किया जाता है। अंडे से डिश बनाना तो बहुत आसान है लेकिन इसे बनाते समय कई बातों का आपको ध्यान रखना काफी जरूरी है। नहीं तो आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। सभी को पता है कि खाना पकाने समय गलतियां होना आम बात है। अगर आप अंडे से कोई डिश बना भी रहे हैं तो बस छोटी-छोटी बातों को अपने दिमाग में रख लीजिए।

आइए आपको बताते हैं कि लोग अक्सर अंडे की डिश बनाते समय क्या गलतियां करते हैं:-
बता दें कि अगर आप कोई भी डिश बना रहे हैं तो उसे ज्यादा देर तक नहीं पकाना चाहिए, क्योंकि इससे डिश का स्वाद बिगड़ जाता है। कई लोग अंडे की डिश के साथ यही सब करते हैं।

अगर आप अंडे को उबाल कर खा रहे हैं तो इसे पैन में ध्यान से गर्म करें। ध्यान रखें कि इसे ज्यादा न उबालें। खास बात यह है कि पैन को ज्यादा गर्म भी न करें। कई लोग क्या करते हैं कि पैन को गैस पर चढ़ाकर तुरंत उसमें अंडे डाल देते हैं। जबकि यह अंडा पकाने का सही तरीका नहीं है। अंडे को सबसे पहले पैन में डालने से पहले अच्छी तरह से गर्म कर लें, फिर उसमें अंडा डालें।

अगर आप ब्रेड आमलेट बना रहे हैं तो इसे धीमी आंच पर ही पकाना चाहिए, क्योंकि तेज आंच पर यह जल सकते हैंं। जिससे इसका स्वाद भी बिगड़ सकता है।

अंडे बनाने के लिए आपको सही बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप इसे खरोंचे तो यह उतर जाए। हमेशा अंडा बनाने के लिए नायलॉन, सिलिकॉन और लकड़ी के बर्तन का ही इस्तेमाल करना चाहिए। यही आपकी डिश के लिए बेहतर है। अगर आप इन गलतियों से कुछ सीखेंगे तो इससे आपकी डिश का स्वाद भी लाजवाब होगा।
