कनाडा (एकता): आजकल भारत में तो ह+त्या, म#र्डर, लूट की घटनाएं सुनने को तो मिलती ही हैं लेकिन अब तो विदेशों में यह क्राइम काफी बढ़ने लग गया है। ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली घटना कनाडा में सामने आई है, जहां फूड डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम करने वाले एक 24 वर्षीय भारतीय छात्र की लूट के चलते ह#त्या कर दी गई।
मीडिया सूत्रों के अनुसार भारतीय छात्र मिसिसॉगा के ब्रिटानिया और क्रेडिटव्यू पर पिज्जा डिलीवरी कर रहे थे, तभी यह घट+ना हुई। बताया जा रहा है कि छात्र से उसकी गाड़ी भी लूट ली गई। जिसके बाद उसकी 14 जुलाई को एक ट्रॉमा सेंटर में मौ#त हो गई। इस घटना में काफी लोग शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने इस घटना में एक आरोपी की पहचान की है। वह सीसीटीवी कैमरे से अन्य आरोपियों की भी पहचान कर रहे हैं।
छात्र की मौ@त से शनिवार को मिसिसॉगा में कैंडल मार्च निकाला गया। बता दें कि मां-बाप अपने बच्चों को जिस उम्मीद से वहां भेजते हैं अगर वहीं टूट जाए तो हर कोई अपने बच्चों को विदेशों में भेजने से डरेंगे। वहीं छात्र के पा+र्थिव शरीर को भारत लाने के लिए एक गोफंडमें फेसबुुक पेज स्थापित किया गया है। छात्र का पा#र्थिव शरीर टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास की मदद से 27 जुलाई को भारत लाया जाएगा।