दिल्ली (एकता): आजकल हर व्यक्ति के लिए अपनी सेहत काफी मायने रखती है। हर कोई अपनी सेहत के लिए कुछ न कुछ तरीके अपनाते हैं। लेकिन अगर आप नंगे पांव सुबह घास पर चलेंगे तो इससे आपकी कई बीमा+रियों ठीक होगी। ऐसा करने से आपको काफी लाभ मिलेगा। सुबह-सवेरे सैर, जॉगिंग करना काफी अच्छा रहता है। काफी लोग सुबह उठकर सैर पर जाते हैं। इससे आपकी आंखों को भी काफी फायदा मिलता है। बॉडी का प्रेशर ठीक रहता है। अगर आप डिप्रेशन से परेशान हैं को हर रोज कम से कम 20 से 30 मिनट चलें। इससे आपकी सेहत ही ठीक रहेगी। ये एक तरह की ग्रीन थेरेपी है।

आइए जानिए सुबह नंगे पांव हरे घास पर चलने के क्या होतो हैं फायदे:-
1. अगर आप सुबह उठकर नंगे पांव घास पर चलते हैं तो आपको अच्छी नींद आएगी। इससे आपका दिमाग शांत रहेगा। है। हर रोज आधा घंटा मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए। धीरे-धीरे आपको बदलाव देखने को मिलेगा।
2. सुबह नंगे पैर घास पर चलना डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी अच्छा है। जब आप हरियाली के बीच रहकर सांस लेते हैं तो इससे आपके शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति होती है।
3. नंगे पांव घास पर चलने से आपको शांति का अहसास होता है। आपका दिमाग एक्टिव रहता है।
4. घास पर चलने से शरीर में ब्लड का सरकुलेशन ठीक रहता है। जो लोग दिल के मरीज हैं उनके लिए सुबह घास पर चला काफी फायदेमंद हैं। इससे एक नहीं बल्कि काफी बीमारियां ठीक होती हैं।
5. इसेस आंखों की रोशनी भी तेज होती है। हरियाली में चलने से आंखों को काफी रहात मिलती है।
6. अगर आपके पैरों में दर्द है तो भी आप सुबह सवेरे हरे घास पर चलें। इससे पैरों की मांसपेशियां ठीक रहती हैं।
