दिल्ली (एकता): दिल्ली और एनसीआर में फिर से मौसम सुहाना हुआ। बता दें कि रविवार को राजधानी के आसपास के इलाकों में बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार लोगों ने रविवार को बारिश का लुत्फ उठाया। वहीं दूसरी तरफ यमुना का जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा। दिल्ली के लोगों पर बा+ढ़ का खत#रा मंडरा रहा है।
दिल्ली के साथ-साथ नोएडा में भी बारिश का मौसम बना हुआ है। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली में कई हफ्तों से बारिश हो रही है।