दिल्ली वासियों की अब फिर से बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानिए कितना पहुंचा हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर की अब फिर से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल यमुना उफान पर है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर अब 2.51 लाख क्यूसेक पहुंच चुका है। बता दें कि शनिवार को हुई बारिश से यमुना एक बार फिर से उफान पर है। धीरे-धीरे अब यह पानी दिल्ली पहुंचने लगेगा। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से सिंचाई विभाग ने बैराज से यमुनानगर में आ रही नहर और उत्तर प्रदेश जा रही पूर्वी यमुना में पानी की सप्लाई बंद कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *