दिल्ली (एकता): अगर किसी को सरकारी नौकरी की तलाश है तो आपके लिए नौकरी करने का सुनहरा मौका है। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने 500 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जो युवा बेरोजगार हैं वह इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिना देर किए बस आप नौकरी के लिए अप्लाई करें। मीडिया सूत्रों के अनुसार नौकरी के आवेदन की तिथि 4 अगस्त 2023 तय की गई है। जो लोग यह नौकरी करना चाहते हैं वह आवेदन कर सकते हैं। वह 4 तारीख से पहले-पहले फॉर्म भर दें।
आवेदन करने के लिए आपको क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, qcin.org. पर इन भर्तियों का डिटेल खुल जाएगी। आप इस साइट पर जाकर फॉर्म फिल कर सकते हैं। इन पद पर जो युवा आवेदन करेगा, उनका सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा। युवाओं के लिए नौकरी पाना इतना आसान नहीं होगा। उन्हें सबसे पहले प्री परीक्षा होगी। इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा।
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 553 पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही जब आप आवेदन के लिए फॉर्म भरेंगे तो जनरल और ओबीसी कैटेगरीके उम्मीदवारों को 1000 रुपए फीस देनी होगी। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और पीएच कैटेगरी साथ ही महिला उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 500 रुपए की फीस देनी होगी।