दिल्ली (एकता): दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का ऑप+रेशन होने की खबर सामने आई है। बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘ईश्वर से कामना करता हूं कि सत्येंद्र जैन जल्द ठीक होकर घर लौटें।
ईश्वर से कामना करता हूँ कि सत्येंद्र जैन जी जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें। दिल्ली सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने लाखों-करोड़ों लोगों की अच्छी सेहत के लिए काम किया था। भगवान का आशीर्वाद एवं उन लाखों-करोड़ों लोगों की दुआएँ उनके साथ हैं। वो स्वस्थ होकर फिर से जनता की सेवा में… https://t.co/ea5B5HZAIK
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 22, 2023
गौरतलब है कि शनिवार को राजधानी के एक प्राइवेट अस्पताल में उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑप+रेशन हुआ था। वहीं दूसरी ओर जैन मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अभी अंतरिम जमानत पर हैं। बतया जाता है कि तिहाड़ जे#ल में बंद रहने के दौरान गिरने के कारण सत्येंद्र जैन के कमर में चो+ट लगी थी।