Debina Bonnerjee ने बार्बी-थीम्ड पार्टी में बेटियों के साथ पिंक आउटफिट में की ट्विनिंग

admin

दिल्ली (एकता): देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल में से एक माने जाते हैं। बता दें कि टीवी की हिट राम-सीता की जोड़ी में उन्होंने काफी अच्छी भूमिका निभाई थी। फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद है। कपल की केमिस्ट्री हर किसी को पसंद है। देबिना और गुरमीत किसी न किसी कारण से फैंस का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में Debina Bonnerjee ने घर पर एक बार्बी-थीम्ड पार्टी रखी। 22 जुलाई को देबिना बनर्जी ने अपने घर को काफी खूबसूरत तरीके से सजाया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे देबिना बनर्जी ने बार्बी-थीम्ड पार्टी में बेटियों के साथ पिंक आउटफिट में ट्विनिंग की। उनकी बेटियां काफी प्यारी लग रही थी। देबिना बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे उन्होंने अपना घर सजाया हुआ था। घर को गुलाबी और पीले रंग के गुब्बारों से सजाया गया है। देबिना पिंक कलर की ड्रेस में काफी अच्छी लग रही थी।

देबिना की बड़ी बेटी लियाना ने अपनी नानी के साथ काफी समय बिताया। उसकी बच्ची अपनी नानी की गोद में बैठी हुई थी। देबिना ने अपने पति की एक तस्वीर शेयर की जिसमें आ उन्हें पॉपकॉर्न खाते हुए देख सकते हैं। देबिना की बच्ची अपनी मां की गोद में बैठकर खेल रही थी। इस पार्टी में ना सिर्फ अच्छी डेकोरेशन थी बल्कि लजीज पकवान भी थे। इस पार्टी में काफी जाने-माने लोग आ हुए थे। 

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *