दिल्ली (एकता): दिल्ली में वन महोत्सव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना एक साथ नजर आए। बता दें कि शनिवार को कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव अभयारण्य में 5.5 लाख पौधे लगाए गए। मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाली बढ़ाने व लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए यह कार्यक्रम रखा गया।
It was great participating in Van Mahotsav with u Sir. Delhi plants 5.5 lakh trees today with our target of more than 1 cr trees/shrubs this year. Together, all of us will achieve that target. https://t.co/WQXRcMPM7p
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 22, 2023
जानकारी के मुताबिक पेड़ लगाने से राजधानी को वायु प्रदूषण से लड़ने में भी मदद मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ केजरीवाल का कहना है कि लंदन, न्यूयॉर्क से भी ज्यादा दिल्ली का ग्रीन कवर है। इस साल राजधानी में 1 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। 27.5 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं।